फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री द्वारा प्रेषित पत्र है स्वास्थ्य की कुंजी - प्रो. रीता बहुगुणा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री घोषणा पत्र के वादों को पूरा कर रहे हैं। अब कोई निर्धन व्यक्ति बिना इलाज के नहीं रहेगा। जन आरोग्य योजना के तहत निर्धन परिवारों को स्वास्थ्य कवच पहनाया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रेषित पत्र स्वास्थ्य की कुंजी है। यह बात जिले की प्रभारी मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 420 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा प्रेषित पत्र वितरित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति अतिसंवेदनशील है। हर तबके का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा 23 सितंबर को रांची से की थी। इसके तहत देश के लगभग 10 करोड़ व प्रदेश के लगभग एक करोड़ 60 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। प्रत्येक परिवार लगभग जौनपुर में इस योजना के तहत एक लाख 87 हजार परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। 1350 साधारण एवं गंभीर बीमारियों के लिए पॉच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा सकता है। यह योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी योजना है। उज्ज्वला योजना के तहत जनपद में 2 लाख 84 हजार गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के तहत 3 लाख 50 हजार परिवारों को विद्युत कनेक्शन, ऋण मोचन योजना के तहत 75 हजार किसानों का 412 करोड़ रुपया माफ किया गया है। जनपद के 505 आपदा से पीड़ित गरीब परिवारों को आवास बनाकर दिए गए हैं। सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति के तहत काम कर रही है और करती रहेगी। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सरकार की अतिमहत्वपूर्ण योजना है। इससे उन गरीब परिवारों के स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, जो अभी तक धन के अभाव में अपना इलाज कराने में सक्षम नहीं थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पांडेय ने योजना की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि बांकेलाल सोनकर,राज्यमंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, विधायक केराकत प्रतिनिधि आरडी चौधरी, भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष कृष्ण कुमार जयसवाल, दिनेश सिंह बब्बू, रामसिंह मौर्य, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आरके सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें