सुजानगंज। सुजानगंज प्रीमियर लीग का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मैच में सुजानगंज और शिवरिहा की टीमें आमने-सामने रहीं। शिवरिहा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुजानगंज की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 123 रन बनाए। जिसमें वकीम ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। जवाब में उतरी शिवरिहा की टीम आठ ओवर में ही 98 रन पर आउट हो गई। शिवरिहा की तरफ से निखिल ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। सुजानगंज की तरफ से विकास ठाकुर ने 4 विकेट लिए। विजेता टीम को 15 हजार व उपविजेता को सात हजार पांच सौ रुपये का चेक दिया गया। मैन ऑफ दि सीरीज वकीम एवं मैन ऑफ द मैच विकास ठाकुर रहे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बदलापुर ओम प्रकाश दुबे बाबा एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सपा लालबहादुर यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। जीत हार को दिल पर नहीं लेना चाहिए। जो खेलता है वही हार जीत का सामना करता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नन्हकू यादव, दीपक गोस्वामी, प्रशांत, करीम आदि उपस्थित रहे।