फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों भाइयों का मिलन देखकर सभी की आंखें हुईं नम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पंडित जी रामलीला समिति टाउन हाल का ऐतिहासिक भरत मिलाप सोमवार को देर रात हुआ जिसमें तमाम आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। अहियापुर मोड़ से लेकर ओलन्दगंज तक के प्रमुख मार्ग को सजाया गया था। कोतवाली व ओलन्दगंज चौराहे से पूरे मेले का संचालन किया जा रहा था। इसके पहले अहियापुर मोड़ से शोभायात्रा का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल विभिन्न अखाड़े, चौकी, लाग, रथ, झांकी नगरवासियों के लिये आकर्षण के केंद्र बने रहे। नगर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा ओलन्दगंज पहुंचा जहां प्रभु श्रीराम व भरत का मिलाप हुआ। चारों भाईयों का मिलन देख उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई। वहीं सभी भाईयों के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। ओलन्दगंज में संपन्न हुए भरत मिलाप के बाद शोभायात्रा में शामिल सभी लागों, चौकियां, रथों आदि के संचालकों को पुरस्कृत किया गया। इसमें मां वैष्णो काली सरस्वती लाग को प्रथम घोषित किया गया। जिन्हें सिटी फैशन की तरफ से डिनर सेट स्टील, द्वितीय पुरस्कार वैष्णो माता का पीछा करता भैरव को एक डिश एंटीना डा. सुशील मौर्य एडवोकेट की तरफ से दिया गया। तृतीय पुरस्कार छठ पूजा को मिला जिन्हें एक सिलिंग पंखा भाजपा नेता तेज बहादुर मौर्य द्वारा, वाराणसी की राम-भरत मिलाप को प्रथम पुरस्कार के रूप में रंगीन टीवी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की तरफ से दिया गया। वाराणसी की रामेश्वरम की लाग को द्वितीय पुरस्कार के रूप में राम गोविन्द घी वाले की तरफ से एक स्टील का डिनर सेट, गंगा अवतरण को तृतीय पुरस्कार के रूप में उमाशंकर लाइट हाउस की तरफ से डिश एंटीना मिला। इलाहाबाद की चौकी को प्रथम पुरस्कार मिला। तजो सजावट व गेट पर प्रथम पुरस्कार शाही पुल, द्वितीय पुरस्कार कोतवाली चौराहा, तृतीय पुरस्कार चहारसू चौराहा को घोषित कर बोल बम कांवरिया संघ द्वारा सम्मानित किया गया। रथ एवं रोड लाइट का पुरस्कार पुरस्कार सौरभ लाइट हाउस को केमिस्ट एंड कास्मेटिक वेलफेयर की तरफ से 4100 रुपये दिया गया। अखाड़ा, सजावट एवं गेट पर भाजपा नेता तेज बहादुर मौर्य की तरफ से छह पंखा दिया गया। संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया। विनोद बैंकर, केवल चन्द्र एडवोकेट, राजनाथ गुप्ता, राजेन्द्र साहू, जय प्रकाश जायसवाल, घनश्याम साहू, श्याम मोहन अग्रवाल, सोमेश्वर केसरवानी, सुबाष चन्द्र गुप्ता, दीपक जायसवाल, पत्रकार उमेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, लक्ष्मीकांत केसरी, रमेश चन्द्र सेठ, योगेश भाटिया, रमेशचन्द्र साहू, राजेश साहू, विष्णु हरलालका, रामकुमार साहू, धीरज सिंह, राजेन्द्र जायसवाल मेले को सफल बनाने में जुटे रहे। रामलीला समिति के अध्यक्ष किशन लाल हरलालका व मंत्री अनिल जायसवाल ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें