बदलापुर / घनश्यामपुर।कस्बा स्थित इंदिरा चौक पर मंगलवार को हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरने से चौराहे पर भगदड़ मच गई। तार टूट जाने से करीब 15 मिनट तक चारो रोड का आवागमन ठप हो गया। इन्दिरा चौक पर दोपहर विद्युत आपूर्ति सुचारू रुप से चल रही थी। इसी बीच जर्जर विद्युत पोल से मेन चौराहे पर विद्युत तार में स्पार्किंग हुई जब तक लोग वहां से हट पाते। तार टूटकर जमीन पर आ गिरा। भीड़भाड़ वाले इलाके में तार टूट जाने से भगदड़ मच गई। गनीमत था कि कोई हताहत नहीं हुआ। दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ी। तार टूट जाने की सूचना अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष राहुल पाण्डेय ने इसकी जानकारी विद्युत विभाग को दी। काफी देर बाद विद्युत विभाग ने आपूर्ति बाधित की। विद्युत तार टूट जाने से लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। शाम तक विद्युत कर्मचारी मौके पर नही पहुंचे। तार टूट जाने से काफी देर तक यातायात बाधित रहा।