फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों से जब्त किए गए पालीथिन व थर्माकोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। एसडीएम जेएन सचान के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह और कोतवाल अनिल कुमार सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मचारियों ने शनिवार को नगर क्षेत्र के आठ दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में पॉलिथीन व थर्माकोल जब्त किया। पकड़े गए दुकानदारों से 32 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक के समाप्त होने के बाद शनिवार को एसडीएम जेएन सचान के निर्देश पर ईओ धीरज कुमार सिंह और कोतवाल अनिल कुमार सिंह नगर की दुकानों पर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नगर के शादीगंज मोहल्ले में फल विक्रेता इम्तियाज व चाट विक्रेता नंदलाल के यहां पॉलिथीन बरामद होने पर एक-एक हजार का जुर्माना वसूला गया। चिरौंजी लाल के दुकान पर बड़ी संख्या में पॉलिथीन एवं थर्माकोल मिलने पर 25 हजार का जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार चुंगी चौराहे पर फल विक्रेता सरवर एवं अनवर, किराना विक्रेता राजकुमार, मिठाई विक्रेता महेंद्र एवं एक अन्य सब्जी विक्रेता की दुकान पर पॉलिथीन मिलने पर एक-एक हजार का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें