जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के दस छात्र 12 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के पोंगडैम में आयोजित होने वाले साहसिक शिविर में प्रतिभाग करेंगे। जिसकी तैयारी के लिए कार्यक्रम अधिकारियों को लगा दिया गया है। साहसिक शिविर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग की सेविका छात्रा आकांक्षा दुबे, टीडी कालेज के बीए छात्रा स्वाति सिंह, राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय के बीएससी छात्रा रिया दुबे, राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई के बीए छात्रा सुप्रिया सिंह, शिवा पीजी कॉलेज आजमगढ़ की बीए की छात्रा मनीषा
प्रतिभाग करेंगी। स्वयं सेवकों में विश्वविद्यालय के फार्मेसी छात्र शुभम सिंह, राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय के बीएससी छात्र सूरज यादव, सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावां बीए छात्र अनिल कुमार यादव, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के बीए छात्र शिवम गुप्ता एवं पर फरीदुल हक मेमोरियल डिग्री कॉलेज शाहगंज के बीएससी छात्र मोहम्मद अलीम हिमाचल प्रदेश के पोंग डैम में
आयोजित साहसिक शिविर में प्रतिभाग करेंगे। शिविर 12 से 21 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें सभी एनएसएस कैडेट्स अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। पूविवि के कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार वर्मा टीम की अगुवाई करेंगे। पूविवि के समन्वयक डा. राकेश कुमार यादव ने बताया कि कैंप में शामिल होने वाले कार्यक्रम अधिकारियों को तैयारी में लगा दिया गया है।