फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष ंसिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जोगियापुर स्थित उनके आवास पर हुई बैठक में गंगादीन रामकुमार इंटर कालेज रामगढ़ बरावा में अराजक तत्वों द्वारा की गई तोडफ़ोड़ की घटना की निंदा की गई। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के भीतर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो शिक्षक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि अराजक तत्वों ने गंगादीन रामकुमार इंटर कालेज रामगढ़ बरावां में प्रधानाचार्य और शिक्षकों के साथ जो अभद्रता की है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अराजक तत्वों पर कठोर कार्रवाई इसलिए जरूरी है ताकी स्कूल में शांति और पठन पाठन का माहौल पैदा हो सके। बैठक का संचालन जिला मंत्री रमाशंकर पाठक ने किया। इस मौके पर डा. अक्षयवरनाथ द्विवेदी, अनिल कुमार उपाध्याय, मो. शाहिद नईम, डा. शंकराचार्य तिवारी, समरजीत सिंह, डा. ईश्वरलाल यादव, आनंद श्रीवास्तव, डा. रमेश सिंह, डा. रामदेव मिश्र, सोम वर्मा, अजय मिश्र, राजेश त्रिपाठी, सदाशिव त्रिपाठी, सुनील पाठक, शिशिर यादव, समर बहादुर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें