सतहरिया। रामचौकी निवासिनी एक महिला ने पीएचसी मुंगराबादशाहपुर में पर्ची में बाहर से दवा लिखने की शिकायत की। साथ ही पीड़ित महिला ने मुख्य मंत्री जनसुनवाई, महिला हेल्पलाइन, डीएम व सीएमओ सेशिकायत कर इलाज में लापरवाही बरतने व दवा की पर्ची बाहर से लिखने का आरोप लगाया है।साथ ही मामले की जांच कर उचित कार्रवई करने की मांग की है।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामचौकी निवासी मंजू बिंद पत्नी भानु प्रतापताप बिंद का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। उसे फीवर हुआ है। बुधवार को वह सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव परवेज लम्बू के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। उसने प्रभारी डा. आरपी सिंह को दिखाया। इस दौरान उसे पर्ची पर बाहर की दवा लिख दिए। पीड़ित महिला का आरोप है कि जब हमने लिखे गए बाहर से दवा की पर्ची का विरोध किया। चिकित्सक को बताया कि दवा खरीदने के लिए मेरे पास पैसे नहीं है। जिस पर डाक्टर मेरे उपर झल्ला गए और अनाप-शनाप बकने लगे। मुझे विवश होकर बिना दवा लिए घर जाना पड़ा। पीड़ित महिला का कहना है कि मुझे डेंगू बुखार की आशंका है।जिसके चलते जांच रिपोर्ट के मुताबिक मेरा प्लेटलेट दिन-प्रतिदिन घटता जा रहा है। फिरहाल पीड़ित महिला ने मुख्य मंत्री जनसुनवाई, महिला हेल्पलाइन, डीएम व सीएमओ से इस संबंध में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीएचसी प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि महिला में डेंगू बुखार से संबंधित लक्षण नहीं है।वायरल बुखार है। अस्पताल में उपलब्ध दवाएं उसे दे दी गई है।