फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने से खफा लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर पंचायत में एचटी केबल टूट जाने से शुक्रवार को कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।जिससे आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने सड़क को जमा कर दिया। साथ ही बिजली विभाग के विरुद्ध जमकर नारे बाजी की। सूचना पर पहुंची पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर पांच सौ मीटर केबल तत्काल बनवाने का आश्वासन दिया।जिस पर मोहल्लेवासी शांत हो गए।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर नगर पंचायत में शुक्रवार को एचटी केबल टूट गया। जिससे साहबगंज,कटरा,अंजही,गुड़हाई आदि मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे मोहल्लों में अंधेरा छा गया। नगर के लोगों का आरोप है कि आपूर्ति हेतु लगाया गया केबल कमजोर है, जो आए दिन टूटकर गिर रहता है। जिसके कारण नगर में आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।केबल बदलने हेतु कई बार अधिकारियों से गुहार लगाया गया। लेकिन अच्छी केबिल लगाने का कार्य नहीं किया गया। जिस पर आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। साथ ही बिजली विभाग के विरुद्घ जमकर नारे बाजी की। हलांकि बिजली विभाग का कोई अधिकारी तो नहीं पहुंचा। लेकिन पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी पहुंची। इस दौरान जिम्मेदार अधिकारिशयों से वार्ता कर 70 स्क्वायर एमएम का पांच सौ मीटर लंबा केबल बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मोहल्लेवासी शांत हो गए। जाम करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू,सभासद दीपक मोदनवाल, आलोक कुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता, रोहन पांडेय,शिव प्रसाद गुप्ता,मनोज दुबे, लवकुश मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें