जौनपुुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को जिले में सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थाएं, बैंकों में बंदी रही। जगह - जगह लोगों ने शोक सभा आयोजित कर शोक जताया। जुमा की नमाज के बाद शाही अटाला मस्जिद के सामने शोक सभा आयोजित की गई।
शाही अटाला मस्जिद पर आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी का जीवन सादा एवं सरल था। उन्होंने कहा कि 1963 के चुनाव में वाजपेयी की मौजूदगी जिले के लिए सौभाग्य की बात है। ऐसा सरल व्यक्तित्व राजनीति में कम ही मिलते है। इस मौके पर अनवारूल हक, डा. हसीन बब्लू, मेहंदी रजा, मौलना आफिस महबूब, हाजी अब्दुल, हाजी अजमत, असद अहमद, फिरोज अहमद, शकील मंसूरी आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष माया टंडन की अध्यक्षता में शोकसभा हुई जहां उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी कृष्ण चन्द्र, कर अधीक्षक ओपी यादव मौजूद रहें।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह मौर्य, किरन श्रीवास्तव, अजीत प्रजापति, जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह, संदीप तिवारी, पुष्पराज सिंह, सुनील सेठ, नीरज सिंह, विनय सिंह, मेनका सिंह, डॉ अजय सिंह ,पीयूष गुप्ता, रामविलास पाल, मनोज दुबे, अभय राय,डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह, अतुल कुमार पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, राजकृष्ण शर्मा, रमेश दुबे, विनय सिंह मौजूद रहे। विश्व हिन्दू सेवा संघ द्वारा शुक्रवार को नगर के कोतवाली चौराहे पर देश के महान नेता व विकास पुरूष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री विकास अग्रहरी, जिला प्रभारी आशुतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश यादव, नगर अध्यक्ष आशीष यादव, जिला सचिव बृजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सतीश सेठ, नगर महामंत्री रवि मौर्य मौजूद रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज में जिला संयोजक सरोज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई। प्रदेशीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने अटल को भारतीय राजनीति का गौरव कहा, उन्होंने कहा कि ओजपूर्ण भाषण शैली वर्षो तक भारतीय दिलों में अंकित रहेगा। इस मौके पर संयोजक सरोज सिंह, डा. राकेश सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, प्रमोद सिंह, दिलीप सिंह, अतुल सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, जय किशुन यादव, जय प्रकाश सिंह आदि मौजूूद रहे। बालिका शिक्षा सदन एवं शिशु शिक्षा सदन सिविल लाइन में विद्यालय परिवार द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि वे राजनीति के मार्गदर्शक और हम लोगों के प्रेरणाश्रोत थे। उनके पद चिन्हों पर चलकर उनके आदर्शों को हमें अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति श्रद्धा सुमन है। इस दौरान प्रबन्धक शिव प्रकाश तिवारी, राजेन्द्र यादव, सुधा दुबे, विनय, सुशीला, मंजू श्रीवास्तव, शशि त्रिपाठी, सत्येन्द्र तिवारी मौजूद रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक में विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अटल राजनीति के अजात शत्रु थे। जिनका कोई विरोधी नहीं था। वह कविताओं के माध्यम से सदैव जिवित रहेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल, लक्ष्मीकांत सिंह, बिरेंद्र प्रताप सिंह, पदमाकर राय, संतोष सिंह, उमेश सिंह, उमेश मिश्रा, विष्णु तिवारी, योगेंद्र मौर्या, रावघेंद्र मिश्रा, दिनेश सिंह मौजूद रहे। बीआरपी इंटर कालेज के प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य सुभाष चंद्रसिंह, आरएन टैगौर स्कूल के प्रबंधक डा. पीके सिंह, प्राचार्य डा. शीला सिंह, मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडी स्कूल के उप निदेशक सूर्यांश प्रकाश सिंह, कैलाश नाथ सिंह, हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मधुलिका सिंह, निदेशक अमित प्रकाश सिंह, पवन प्रकाश सिंह, केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिऐशन के अध्यक्ष शकील अहमद, धनश्याम साहू, विनय गुप्ता, बंशीधर मौर्या, राकेश प्रताप सिंह, सुनील गुप्ता, केमिस्ट एंड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक दिलीप गुप्ता, अध्यक्ष राजय यादव, महामंत्री राजेंद्र निगम, आदि ने भी अपने - अपने कार्यालयों पर श्रद्वाजंलि सभा आयोजित कर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।