जौनपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय का मंगलवार जगह-जगह गाजेबाजे के साथ स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। वाजिदपुर तिराहे पर विधायक रमेश मिश्र, सुरेंद्र सिंघानिया, राजेश श्रीवास्तव, अभय राय, समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
मछलीशहर में डाक बंगले पर डा. राकेश सिंह व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अनीता रावत, जनार्दन सिंह, राजेन्द्र सिंह, बिरेन्द्र पांडे, अभिषेक सिंह, दिलीप सिंह, अवधेश गुप्ता, राजेश सिंह हरीओम, गंगा सिंह, गिरीश शुक्ला, राजकुमार पटवा और सिकरारा चौराहे पर मण्डल अध्यक्ष विपुल कुमार सिंह, बोधापुर गांव में भाजपा किसान मोर्चा जिला संयोजक प्रमोद यादव, महामंत्री पंकज सिंह, भूपेंद्र सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा के शहानअहमद, कोषाध्यक्ष अमरनाथ उपाध्याय, मीडिया सेल से अजय मिश्रा, सुनील सिंह दादा,घनश्याम यादव, झब्बर सोनकर, सुशील यादव, कैलाश सोनकर,सुनील सिंह,गोरखनाथ सिंह,सुरेश चंद्र मिश्रा, गुड्डू गौड़, सत्या यदुवंशी ने स्वागत किया।