फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता

विज्ञापन
उद्घाटन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में संचारी रोग नियंत्रण माह का उद्घाटन किया। इसके तहत स्वस्थ्य कर्मी ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। इसके अलावा मच्छरों पर नियंत्रण और पेयजल की शुद्धता के उपाय किए जाएंगे।
विधायक ने कहा कि आशाओं के प्रयास से स्वास्थ्य के प्रति ग्रामीण जनता में जागरूकता आई है। स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हुए हैं। संचारी रोग किसी भी दशा में फैलने न पाएं इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। जन जागरण के साथ-साथ इसके कारणों का निवारण भी करना होगा। अध्यक्षता कर रहे मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पांडेय ने कहा कि गंदगी व जलभराव से मच्छरों की संख्या बढ़ती है। बीमारियों का सीधा संबंध मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से संभव है। मच्छरों के कारण मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू बुखार, दिमागी बुखार तथा आँख की बीमारी होती है। इसके पहले विधायक रमेश चंद्र मिश्र व सीएमओ डा. रामजी पांडेय संचारी रोग नियंत्रण पखवारा का फीता काटकर उद्घाटन किया। संचालन मयंक तथा आभार डा. एससी वर्मा ने व्यक्त किया। संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूकता रैली निकली गई। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया, रामसेवक, डा. संजय दुबे, जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, विनोद तिवारी, हर्षित शुक्ल, डा. विकास, सुरेश चौहान, लाल साहब कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अस्पताल में भ्रष्टाचार पर विधायक खफा
बदलापुर / घनश्यामपुर । संचारी रोग पखवाड़े का उद्घाटन करने आए विधायक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल देखकर नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि अस्पताल तो भ्रष्टाचार का गढ़ हो गया है। यहां कोई व्यवस्था ही नहीं रह गई है। न एक्सरे का इंतजाम है और न मोतियाबिंद के आपरेशन में लगाए जाने वाला लेंस। उन्होंने सीएमओ से कहा कि व्यवस्था सुधारें।
विज्ञापन

विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि अस्पताल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल रहा। दवा स्टोर रूम में दवाएं भरी देख कर कहा कि इतनी दवा होते हुए भी मरीजों से बाहर से मरहम-पट्टी तक खरीदवा कर मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें