फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव रहित रेलवे क्रासिंग से हो सकता है बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गोपालपुर गांव स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग से हर समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है। जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों जान जोखिम में डाल रेलवे क्रासिंग पार करने को विवश हैं। लोगों ने शीघ्र रेलवे क्रासिंग पर फाटक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

गजना गोपालपुर गांव स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग से रोज औड़िहार से जौनपुर के लिए तीन से चार पैसेंजर ट्रेनें और मालगाड़ियां दौड़ती है। वहीं इस रेलवे क्रासिंग से प्रतिदिन राहगीर बाइक, साइकिल व फोर व्हीलर से पार करते हैं। जिससे हर समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है। वहीं हर साल दो से तीन लोगों की ट्रेन दुर्घटना से मौत भी होती है। गजना गांव की ग्राम प्रधान शिमला देवी ने बताया कि कई बार विजेंद्र यादव, विजय नारायण तिवारी, मस्तु मिश्र, गुलाब राय, महेंद्र यादव, राकेश मिश्र, विनोद यादव, सुजीत कुमार जायसवाल, नवीन कुमार गुप्ता, घनश्याम यादव, अतीक अहमद आदि ग्रामीणों के साथ जाकर सांसद राम चरित्र निषाद से शिकायत की गई। लेकिन अभी तक इस मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर फाटक नहीं लग सका। उन्होंने शीघ्र रेलवे फाटक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें