मछलीशहर। वर्ष2018-19 में नगर पंचायत मछलीशहर का सर्वंगिण विकास करने के लिए 17 करोड़ 62 लाख रुपये का बजट पास किया गया। जिसमें सभी नालों को पक्का करने और पार्क बनाने के साथ ही नगर का सर्वंगिण विकास करने का कार्य किया जाएगा। नगर पंचायत मछलीशहर के बोर्ड की बैठक सोमवार को नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष शबीना बानो की अध्यक्षता में हुई।
अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह द्वारा बोर्ड के समक्ष चालू वित्तीय वर्ष का अनुमानित बजट रखा गया।जिसमें अनुमानित आय 17 करोड़ 62 लाख एंव व्यय 15 करोड़ 51 लाख 50 हजार का बजट प्रस्तुत किया। इस बजट मे नालो का पक्का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, पार्क निर्माण, तालाब का सुन्दरीकरण एंव सड़क निर्माण के कार्य को शासन के मंशा के अनुरूप बजट में प्राथमिकता से सम्मिलित किया गया है। जिसे बोर्ड के सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान करते हुए नगर के विकास कार्य में पूरा समर्थन देने की सहमति प्रदान किया । बैठक मे सभासद मंजू देवी, मीरा देवी, गीतान्जली, आत्मा प्रसाद, आशीष, आशा मौर्या, महमूद आलम, लाल बहादुर टंण्डन आदि सभासद मौजूद रहकर कार्यवाही में भाग लिए । इस मौके पर नगर पंचायत वरिष्ठ लिपिक मुश्ताक खां, मनोज चौरसिया सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।