फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि के चार सौ कालेजों ने नहीं कराया प्रैक्टिकल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब चौर सौ कालेजों ने न तो प्रायोगिक परीक्षा कराई और न ही उसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को उपलब्ध कराई। विश्वविद्यालय के आदेश के बाद भी प्रायोगिक परीक्षा कराने में कालेज लापरवाही कर रहे हैं। जिसके कारण प्रायोगिक परीक्षा के अंक का फीडिंग नहीं हो पाया। केवल दो सौ कालेज ऐसे जो परीक्षा कराने के साथ ही विश्वविद्यालय को नंबर उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कालेजों को निर्देश दिया था कि प्रायोगिक परीक्षा कराकर हर हाल में उसका नंबर 15 मई तक विश्वविद्यालय प्रशासन को उपलब्ध करा दें। अभी तक केवल दो सौ कालेजों ने ही मौखिक और प्रायोगिक परीक्षा कराई है। करीब चार सौ ऐसे कालेज हैं जिनकी परीक्षाएं अभी अधर में हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन चालू माह के अंत में रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में प्रायोगिक परीक्षा का नंबर नहीं मिलने के कारण टाडा फीडिंग का काम नहीं हो पाया है। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि जो कालेज समय से प्रायोगिक परीक्षा नहीं कराएंगे उसके लिए वह खुद जिम्मेेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें