फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि जफराबाद थाने के सामने बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखे थे।
विज्ञापन

करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बरगांव निवासी संजीव (45) दूध का कारोबार करते थे। वह जौनपुर शहर से घर लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे सिद्दीकपुर ब्लाक मुख्यालय के निकट पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जलालपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी मनीष कुमार मिश्रा( 22) और इसी गांव के आशीष कुमार बाइक से परीक्षा देकर घर लौट रहे थे । जफराबाद थाना के पास पहुंचे थे, तभी उनके आगे आगे चल रही प्राइवेट मिनी बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बाइक सवार बस में पीछे से टकरा गए। दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें