फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूजे के हुए 10 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महाराजगंज। ब्लाक परिसर में शनिवार को आयोजित सामूहिक विवाह में 10 जोड़े ने सात फेरे लिए। परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद देने क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सभी वर-वधू को सफल जीवन के लिए कामना की। ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 जोंड़े चंदा संग अजीत कुमार, मनीषा संग सूरज, सपना संग आशीष, पूजा संग विमलेश, रेनू संग आनंद,लालती संग संजीव कुमार, कंचन संग कृपाशंकर, सुषमा संग कृपाशंकर, सरिता संग अशोक कुमार, उषा संग कृपाशंकर विवाह बंधन में बंधे। बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय ने सभी कन्याओं को साड़ी व जेवर देकर सफल जीवन की कामना की। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण मनोरमा सिंह ने सभी जोड़ों को अटैची व सुहाग के सामान दिए। प्रधान अच्छेलाल पांडेय ने सभी जोड़ों को बिछुआ दिया। आचार्य कृष्ण कांत पांडे ने सभी जोड़ों को सफल जीवन के लिए सातों वचन की प्रतिबद्धता दिलाई। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी शेषमणि पांडे ने कन्यादान किया। इस अवसर पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख मांडवी सिंह, प्रधान जितेश, पुष्पा निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें