फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शरृक्षक निलंबित, दो का वेतन काटने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने शनिवार को दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया जबकि दो शिक्षकों का वेतन काटने का निर्देश देते हुए उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। औचक निरीक्षण में ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

करंजाकला विकास खंड के चकवां गांव के लोगों ने कुछ दिन पहले जिलाधिकार से मिलकर शिकायत की थी कि उनके गांव के विद्यालय की दशा निरंतर खराब होती जा रही है। गांव के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल में पहले छात्रों की संख्या 250 से 300 के आस पास होती थी लेकिन अब छात्रों की संख्या निरंतर घटती जा रही है। यहां तैनात शिक्षक कभी कभार आते हैं और पीछे की भी उपस्थिति दर्ज कर चले जाते हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच का निर्देश बीएसए को दिया। बीएसए डा. राजेंद्र सिंह ने करंजाकला विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी से चकवां गांव के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल की आकस्मिक जांच कराई। 13 मार्च को हुई जांच में प्राथमिक विद्यालय चकवां में तैनात शिक्षक विनीत कुमार सिंह और इसी गांव के जूनियर हाईस्कूल में तैनात राजेश कुमार सिंह बिना किसी सूचना ाके ड्यूटी से लापता थे। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर बीएसए नो दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। प्राथमिक विद्यालय चकवां में ही तैनात शिक्षक अंशू गुप्ता और प्रशांत सिंह का कामकाज बेहद खराब पाया गया। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम थी। मिडडे मील भी मानक के अनुरूप नहीं बना था। इस पर बीएसए ने दोनों शिक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए दोनों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें