फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजे पैसेंजर निरस्त, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। प्रयाग से चलकर जौनपुर जाने वाली 54376 एजे पैसेंजर ट्रेन के अचानक निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान जंघई स्टेशन से कई यात्री मायूस घर लौटे तो कई यात्री प्राइवेट वाहनों व दूसरे ट्रेनों से गंतव्य तक गए।
विज्ञापन

प्रयाग से जौनपुर जाने वाली 54376 एजे पैसेंजर ट्रेन जो बरेली से प्रयाग तक आती है। फिर वहा से जौनपुर के लिए एजे पैसेंज बन कर चलती है। इस ट्रेन से शनिवार की सुबह आठ बजे जंघई स्टेशन पर जब यात्री पहुचे तो सुचना मिली की ट्रेन निरस्त कर दी गई है। इसी तरह जंघई स्टेशन से गुजरने वाली देहरादून-जंघई जनता एक्सप्रेस चार घंटा, लखनऊ -वाराणसी इंटरसीटी तीन घंटा, रायबरेली जौनपुर तीन घंटा, अमृतसर हाबडा पंजाब मेल पांच घंटा, नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से चल रही है। स्टेशन अधीक्षक जंघई दशरथ लाल का कहना है की प्रयाग प्रतापगढ रुट पर मालगाडी के इंजन के पटरी पर उतरने के कारण एजे पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें