फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट से गरीबों को राहत मिलेगी गांवों का विकास होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राम कृपाल यादव ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार गांवों की गरीबी दूर करने में लगी है। आम बजट में यह बात साफ हो गई है कि यह सरकार गांव, गरीब और किसान के लिए समर्पित है। अपने रिश्तेदार ललई यादव के घर शाहगंज जाते समय वे कुछ देर के लिए जौनपुर में रुके थे और भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबके विकास के सपनों का प्रतिबिंब है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज तक ग्रामीण विकास के लिए जितना धन बजट में आवंटित किया गया है, उतना किसी सरकार ने अब तक नहीं किया। उज्जवला योजना के तहत पांच करोड़ परिवार को रसोई गैस देना था, जिसे बढ़ाकर आठ करोड़ कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य भी बढ़ाया गया है। केंद्र सरकार गांवों के विकास एवं गांवों की गरीबी को दूर करने में लगी है। गांवों के विकास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, मनरेगा, स्वयं सहायता समूह जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में दो साल में 20450 आवास जिले में बनाए जा रहे हैं, जिनका काम फरवरी तक पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मार्ग भी छह महीने में बेहतर हो जाएंगे। मनरेगा में वर्ष 2016-17 में 28 लाख मानव दिवस व वर्ष 2017-18 में 37 लाख 10 हजार मानव दिवस का लक्ष्य निर्धारित था उसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष में 30 लाख मानव दिवस की पूर्ति हो गई है। 525 स्वयं सहायता समूह के लक्ष्य में से 467 गठित हो चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, जिला महामंत्री संदीप तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अभय राय, अतुल पांडेय, रोहन सिंह, दिव्या सिंह, संजय पाठक, भूपेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, शरद टंडन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें