जौनपुर। काशी प्रांत के संगठन मंत्री रत्नाकर कहा कि 2 अक्टूबर 2014 को गांधी जयंती के दिन स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन की शुरुआत हुई। जो आज गांव तक पहुंच गया है। जिसमें देश का हर नागरिक जागरुक हो रहा है। स्वच्छता अभियान एक आंदोलन का रूप ले चुका है। वह शहर के पालिटेक्निक चौराहा स्थित एक हाल में आयोजित स्वच्छता अभियान में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज सब लोग संकल्प लें कि गंदगी करेंगे न ही किसी को गंदगी करने देंगे। स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को जागरूक करें। गंदगी से मुक्ति दिलाना भी भारत मां की सेवा है। देशभक्ति है हम भारत मां को गंदगी से मुक्ति दिलाएंगे। विशिष्ट अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने कहा की केंद व प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान के प्रति संकल्प ले लिया हैं। जिसे मेरे विभाग द्वारा भी पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आज संकल्प ले कि जिले के हर गांव हर मुहहले में फिर से सफाई अभियान चलाएंगे। स्वच्छता अभियान सेमिनार को पूर्व जिला अध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह ,ब्रम्हदेव मिश्रा ,अशोक श्रीवास्तव,हरिचन्द्र सिंह, मोहितोश ,पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर, कमला सिंह, दिनेश सिंह बब्बू ने संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक सुधांशू सिह ने मुख्य अतिथि व अतिथियों को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। संचालन रविन्द्र नारायण सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ अजय सिंह ,पुष्पराज सिंह,श्याम मोहन अग्रवाल , नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता आशू, सुरेंद्र जायसवाल , पंकज मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, परविन्द्र चौहान, भूपेन्द्र सिंह, विकाश शर्मा ,सुरेन्द्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, राम आसरे सिंह, डा. हिमांशु सिंह , शशि मौर्या, अनिता सिद्धार्थ , किरन मिश्रा , अंजू पाठक , अंजना श्रीवास्तव , नीतू सिंह, अनुपमा राय, रिशू सिंह, रिद्धिमा ,पूनम विश्वकर्मा ,विपिन सिंह, विवेक सिंह, धर्मेन्द्र सिंह ,जितेंद्र सिंह, यादवेंद्र मिश्रा ,सिद्धार्थ सिंह,अवनीन्द्र यादव,सौरभ सिंह,राजेंद्र सिंह डाटा ,सूरज सिंह,शुभम सिंह, आशीष सेठ, मनीष सेठ, गौरव उपाध्याय , निखिल सिंह आदि मौजूद रहे।