फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अभियान के दिन बूथों पर मौजूद रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की अवधि में विशेष अभियान की निर्धारित तिथियों में बूथ लेविल अधिकारी एवं पदाभिहित अधिकारी अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहकर दावा व आपत्ति प्राप्त करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्रा ने इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 31 दिसंबर, 7 जनवरी, 21 जनवरी व 28 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें समस्त बूथ लेविल अधिकारियों एवं पदाभिहित अधिकारियों को संबंधित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहकर दावा व आपत्ति प्राप्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी के आधार पर तैयार आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन कर दिया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण निर्वाचक नामावली के तैयार किये जाने की अर्हक तारीख एक जनवरी 2018 है। यदि पूर्वोक्त अर्हक तारीख के संदर्भ में व नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किए जाने के लिये कोई दावा या किसी नाम के सम्मिलित किये जाने के लिये कोई आक्षेप किया जाता है या किसी प्रविष्टि की विशिष्टियों की बाबत कोई आक्षेप होता है। वह 31 जनवरी तक प्रारूप-6 मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, 6ए-प्रवासी नागरिकों द्वारा मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने प्रारूप-7-मृतक मतदाताओं का नाम हटाने एवं प्रारूप-8क एक ही विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में किसी अन्य मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए भरे जा जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें