फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 3.51 करोड़ का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। क्षेत्र पंचायत करंजाकला की बैठक ब्लाक प्रमुख दीप चंद्र सोनकर की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में गहमागहमी के बीच हुई। बैठक में तीन करोड़ 61 लाख 51 हजार का बजट पास हुआ। बैठक में 123 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हिस्सा लिया। तय हुआ कि वर्ष 2018 में 128 गरीबों को आवास बनाकर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से प्रस्ताव दिए। खंड विकास अधिकारी रवि कुमार ने सत्र 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 480 अवास बनवाए गए। सत्र 2017-18 में 128 आवास बनाने का ल़क्ष्य रखा गया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं की जाएगी। यदि धन की कमी हुई तो उसके लिए सासन स्तर तक लड़ाई लड़ी जाएगी। पशु चिकित्सा अधिकारी अलोक चौधरी ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर मेले का आयोजन किया गया है। पशुओं को ठंड से बचाने विभाग के राम केवल यादव ने कहा कि कृत्रिम उपकरण के लिए अनुदान के लिए आवेदन आनलाइन करना होगा।
बाल विकास विभाग की तरफ से मुख्य सेविका आशा ने कहा कि गर्भवती किशोरियों और बच्चों को समय-समय पर पुष्टाहार वितरण किया जाता है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि समय-समय पर बच्चों के टीका जरूर लगवाएं यदि कोई बच्चा छूटता है तो इसकी जानकारी स्वाथ विभाग को दें। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि पुष्टाहार बच्चों को न मिलकर बाजार में बेचा जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष यादव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों से कमीशन खोरी हो रही हैं। इस मौके पर सहायक पंचायत अधिकारी राम प्रवेश सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष सुनील यादव, डॉ. महेंद्र पाल, विनय सिंह, वसीम, रंजना, रीता, सुशीला, अनिता, संतारा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें