फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोआपरेटिव के 10हजार किसानों का होगा ऋण माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला सहकारी बैंक से लोन लेने वाले 10637 किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। पहले चरण में 2720 लघु व सीमांत किसानों को फसली ऋण माफ किया जाएगा। इन किसानों का आधार नंबर व गाटा संख्या पोर्टल पर फीड कर दिया गया है। शेष 7917 किसानों के गाटा संख्या व आधार जुटाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

फसली ऋण मोचन योजना के तहत साधन सहकारी समितियों के माध्यम से जिला सहकारी बैंक से लोन लेने वाले ऐसे लघु व सीमांत किसान जिनका खाता एनपीए हो गया है। उन्हें लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में सहकारिता विभाग ने ऐसे किसानों का आंकड़ा जुटाया है। जिले में ऐसे 10637 लघु व सीमांत किसान ऐसे पाए गए हैं जिन्होंने जिला सहकारी बैंक से कुल लगभग तीन करोड़ रुपये लोन लिया है। साथ ही उनका खाता भी एनपीए हो गया है। इन किसानों का फसली ऋण माफ करने का निर्णय लिया गया है। सहकारिता विभाग ने पहले चरण में ऋण माफी के लिए 2720 किसानों का चयन किया है। उनके गाटा संख्या व आधार नंबर को फसली ऋण माफी पोर्टल पर फीड कर दिया गया है। उनकी जांच कर ऋण शीघ्र ही माफ किया जाएगा। शेष बचे 7917 किसानों का सहकारिता विभाग गाटा संख्या व आधार नंबर जुटाने का कार्य कर रहा है। इन किसानों का गाटा संख्या व आधार जुटाने के बाद उनका विवरण पोर्टल पर फीड किया जाएगा। इसके बाद इन किसानों की जांच करने के बाद ऋण माफ किया जाएगा।
सहायक निबंधक सहकारी समितियां गणेश गुप्त ने बताया कि जिला सहकारी बैंक से लोन लेने वाले 10637 लघु व सीमांत किसानों का ऋण माफ होगा। इन किसानों का खाता एनपीए हो गया है। अभी तक 2720 किसानों का आधार व गाटा संख्या फसली ऋण माफी पोर्टल पर फीड किया गया है। शेष किसानों का भी आधार व गाटा संख्या शीघ्र ही पोर्टल पर फीड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें