जौनपुर। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाले परेड के लिए राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र एनएसएस के स्वयंसेवक सत्यम सुंदरम मौर्य और सुखदेव किसान महाविद्यालय फूलपुर के छात्र भारतेंदु का चयन हुआ है।
श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के एनएसएस के सेवा योजन अधिकारी डा. संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि सत्यम सुंदरम मौर्य अनुशासित स्वयंसेवक है। एनएसएस शिविर में उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। प्रदेश स्तर पर आगरा विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में चयनित छह छात्रों में अपनी जगह बना कर सत्यम सुंदरम ने कालेज का मान बढ़ाया है। प्राचार्य डा. विष्णुचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि परेड के लिए चयनित होना महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। सहायक सेवा योजन अधिकारी डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. आरपी ओझा, डा. मनोज वत्स, डा अवधेश द्विवेदी, डा. सुधाकर शुक्ल न उसे बधाई दी है। उधर, सुखदेव किसान महाविद्यालय फूलपुर के छात्र भारतेंदु सिंह का भी चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है।