जौनपुर। आम आदमी पार्टी आटो चालक प्रकोष्ठ ने आटो एवं ई-रिक्शा चालकों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि स्टैंड न होने की वजह से चालकों को सड़क पर वाहन खड़ा करना पड़ता है। बावजूद वाहनों का चालान किया जा रहा है। अंबेडकर तिराहे पर स्टैंड निर्धारित किया गया था लेकिन एआरटीओ यहां वाहन खड़ा करने से मना कर रहे हैं। इस मौके पर कमलेश गिरि ने कहा कि शासन प्रशासन व समाज के कुछ दबंग लोग बेवजह का उत्पीड़न कर रहे हैं जिससे आटो चालक कर्ज भी नहीं भर पा रहे हैं।