फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती से जुड़ी जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसान पाठशाला का आयोजन कर खेती से जुड़ी जानकारी दी गई। किसानों को खेती के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पाठशाला में किसानों को फसल चक्र ,रबी की प्रमुख फसलों की मुख्य प्रजातियों उनके उन्नति शील बीज की उपलब्धता एवं अनुदान की जानकारी दी गई। मृदा स्वास्थ्य कार्ड ,फसलों के घोषित समर्थन मूल्य ,टिकाऊ खेती तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के उपाय बताए गए। बुधवार को दूसरे दिन कृषि निवेश, बीज, उर्वरक प्रयोग, कृषि रसायन का महत्व ,कृषि यंत्रीकरण, सोलर पम्प, जल प्रबंधन, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन आदि की जानकारी दी गई।न्यायपंचायत ऊंचडीह के भटेवरा गांव, सरायबिका, विशुनपुर बरहता, इसमैला , कौरहा,राजापुर पकड़ी, तिलोरा, रामपुर कलां के खाखोपुर गाँव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजन किया गया है। भटेवरा में सहायक विकास अधिकारी कृषि देवेंद्र सिंह, अमारा में बीज गोदाम प्रभारी मेवालाल और सरायबिका में प्रमोद कुमार उपाध्याय बीटीएम द्वारा किसानों की खेती का गुण सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें