प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजनान्तर्गत क्षेत्र के बखोपुर गांव में आपत्रों को आवास आवंटित कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि गांव में वित्तीय वर्ष 2016 -17 में बारह लोगों के नाम से आवास आवंटित किया गया था। जिनमें आठ लोगों को योजना के मानक के विपरीत सरकारी आवास का आवंटन कर दिया गया। मामले की शिकायत हुई तो हड़कंप मच गया। शिकायतकर्ता जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय भ्रस्टाचार उन्मूलन सीमित के जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत कर आरोप लगाया कि बखोपुर गांव में वित्तीय वर्ष 2016-17 गांव के अमृतलाल पुत्र भगेलूराम को आवास दिया गया था। जबकि पुन: वित्तीय वर्ष 2017-18 में इनकी पत्नी उर्मिला देवी पत्नी अमृतलाल के नाम से आवास आवंटित कर दिया गया। इसी प्रकार गांव के भगवानदीन पुत्र बबईराम, राजपत्ति पत्नी हुबनाथ, संगीता पत्नी मनोज,लालमणि पुत्र चंद्रशेखर, व अशोक पुत्र लालमणि, दोनों पिता पुत्र हैं, गीता पत्नी मिथलेश फूलचन्द्र पुत्र मंगल के नाम से आवास आवंटित किया गया है, जबकि सभी लाभार्थी आवास योजना के नियमों के विपरीत है फिर भी इनको पात्र बताकर आवास आवंटित कर दिया गया है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने बताया कि इन सभी को वरीयता के आधार पर आवास आवंटित किया गया है।