फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन भी साधन सहकारी समितियों का नही खुला ताला

विज्ञापन
सहकारी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना
विज्ञापन
खुटहन। साधन सहकारी समितियों पर तैनात सचिवों के हड़ताल के चलते छठे दिन भी समितियों पर ताला लटकता रहा। इसके चलते किसानों को तमाम परेशानी हुई।
विज्ञापन

किसानों को समय से उचित रेट पर खाद बीज उपलब्ध कराने के साथ साथ उनके उत्पादनों को अच्छे रेट पर खरीदे जाने को लेकर क्षेत्र में संचालित साधन सहकारी समिति डिहिया, खुटहन, टिकरी, छतौरा, भागमलपुर, मोबारकपुर, पटैला सहित दस समितियों पर ताला लटकने से किसान परेशान है। रासायनिक खाद व बीज समय से न मिल पाने से उनकी आलू, मटर, चना आदि फसलों की बुआई बाधित चल रही है। उससे भी अधिक चिन्ता किसानों को अपनी तैयार धान की फसल के बिक्त्रस्य को लेकर है।
विज्ञापन

ग्रामीण खाद बीज के लिए हो रहे परेशान हैं। केराकत: क्षेत्र की समिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए जिसकी वजह से यहां के ग्रामीण परेशान हो रहे। सचिव यादवेंद्र सिंह ने बताया कि हम लोग इस समय धरने व प्रदर्शन पर हैं। सरकार जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें