कलेक्ट्रेट पर धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
जौनपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने में लखनऊ में की गई लाठी चार्ज की निंदा किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने काम बंद, कलम बंद हड़ताल को सफल बनाने की शपथ ली। चेतावनी दी कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
धरने को लखनऊ से फोन संबोधित करते जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरिता सिंह ने धरना जारी रखने की अपील की। धरने का संचालन उर्मिला प्रजापति और माधुरी सोनिया ने किया। सभा को किसान यूनियन के अध्यक्ष राजनाथ यादव, राजबली यादव, राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सी.वी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, जिलामंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता कंचन सिंह ने की। इस मौके पर सुनीता यादव बरसठी, कृष्णा सिंह,चंद्रकला देवी, गायत्री शैल शुक्ल, तारा देवी, गीता गौतम, बिन्दु देवी ,मीना यादव मौजूद रहीं।