फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की समस्या का निस्तारण करें जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनप्रतिनिधियों की जनता के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही होती है। ऐसे में जनता की समस्याएं दूर कराना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। ये बातें भाजपा काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री रत्नाकर ने रविवार को शहर के चक प्यार अली स्थित राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाली स्वच्छ छवि वाली पार्टी है। जनता की सेवा के लिए कार्यालय खोला गया है। प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। एमएलसी केदार नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करती है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि इस कार्यालय में जन समस्याएं निस्तारित की जाएंगी। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि अब जनता की समस्याएं एक निश्चित स्थान पर सुनी जा सकेंगी। कहा कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। कार्यक्रम में सांसद केपी सिंह, विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रघुराज सिंग, बांकेलाल सोनकर, ब्रहमदेव मिश्र, अजय कुमार सिंह, नीरज सिंह, दिनेश सिंह, महहेंद्र सिंह, संतोष त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, गौरव उपाध्याय, संदीप तिवारी, प्रो. आरएन त्रिपाठी, रामसूरत बिंद, उमाशंकर प्रजापति, मोनू सिंह, राजेश मौर्य, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता सुशील उपाध्याय ने की। संचालन श्याम मोहन अग्रवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें