फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को है मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार की रात किशोरी को अगवा कर उसे मारने पीटने और घर से छह किलोमीटर दूर फेंकने के मामले में पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। एक टीम आजमगढ़ तो दूसरी टीम अंबेडकरनगर के लिए रवाना कर दी गई है। किशोरी के मामले में पुलिस को अभी भी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर उसकी पिटाई कर घर से दूर फेंकने के मामले में पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल भी कराया है। मेडिकल रिपोर्ट से ही साफ हो सकेगा कि उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना भी हुई है या नहीं। वैसे अभी तक न तो पीड़ित किशोरी की ओर से ऐसा कोई आरोप लगाया गया है और न ही पुलिस ऐसी किसी घटना मानने को तैयार है। आशंकावश किशोरी का मेडिकल जरूर कराया गया है। सीओ शाहगंज अवधेश शुक्ल का कहना है कि रविवार होने के नाते मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। सोमवार को रिपोर्ट मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार अलग अलग टीमें लगाई गई है। सर्विलांस टीम सभी टीमों की तक्नीकी मदद में लगाई गई है। जिस स्थान से किशोरी को अगवा किया गया था उसी के पड़ोस से बदमाश एक व्यक्ति का मोबाइल भी उठा ले गए हैं। जिसके आधार पर उनकी लोकेशन आजमगढ़ और अंबेडकर नगर के आस पास मिल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि तीन से चार दिन के अंदर पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। बदमाश गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें