फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में राजनीति न करें लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाने का निरीक्षण किया तथा समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों ने उपस्थित उप जिलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर समस्याओं का त्वरित निदान करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने हल्के के उपस्थित लेखपाल एवं कानूनगो को निर्देशित किया कि वे गांव की राजनीति में न पड़ें और गांव की जमीन भू-माफियाओं मुक्त कराएं।
विज्ञापन

सुजानगंज थाने के अन्तर्गत 198 गांव है जिसमें यह चिह्नित कर लें कि किन-किन स्थानों पर कौन-कौन व्यक्ति विवाद की जड़ है। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वे स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करने के बाद निर्णय दें। यदि इसमें बाधा आती है तो मेरे संज्ञान में लाया जाय। थाना दिवस में सड़क, नाली, खड़ंजा, ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा आदि केे शिकायती प्रकरण प्राप्त हुए जिसे संबंधित कानूनगो ,लेखपालों को उपलब्ध कराते हुए निर्देशित किया कि एक सप्ताह में इसका निस्तारण सुनिश्चित करायें। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य के सुजानगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा अंतरंग विभाग, प्रसव कक्ष, पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, प्रयोगशाला कक्ष ,फार्मेसिस्ट कक्ष एक्सरे कक्ष, आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर एवं अन्दर काफी गंदगी को देखते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यरत तीन नर्सो अनुराधा, सविता, प्रियंका राय का अग्रिम आदेश तक वेतन रोका जाए। प्रभारी चिकित्साधिकारी से पूछा कि चिकित्सालय की सफाई कब तक होगी उन्होंने दो दिन का समय बताया जिसपर जिलाधिकारी ने उन्हें हिदायत दी। इसके साथ ही डा. रमेश कुमार के हाजिरी रजिस्टर पर कई दिनों के हस्ताक्षर न किये जाने तथा उस पर आकस्मिक ड्यूटी लिखे जाने पर जिलाधिकारी ने आपत्ति जताई तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें