फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूंठ और फरेब की बुनियाद पर टिकी है भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। हिंदी भवन में बुधवार को आयोजित बैठक में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर मंथन हुआ। कांग्रेस संगठन चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी गुलशन कुमार बग्गा व सहायक निर्वाचन अधिकारी जगदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं सो अलग अलग बात की।
विज्ञापन

यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता नदीम जावेद ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है। वह बुधवार को हिंदी भवन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में संगठन को मजूबत बनाने पर बल दिया गया। इसके लिए सभी कांग्रेस नेताओं ने अपने अपने सुझाव रखे। नदीम ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार झूंठ और फरेब के बुनियाद पर ही टिकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनों की जिम्मेदारी है कि संगठन को मजबूत कर फासिष्टवादी ताकतों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। किशोर कुमार उपाध्याय ने कहा कि आने वाले समय कांग्रेस का है। क्योंकि झूंठ और फरेब की उम्र बहुत कम होती है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने किया। इस मौके पर गणेश शंकर पांडेय, शेर बहादुर सिंह, ताहिर शेखू ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर देवानंद मिश्र, दयाशंकर राय, फैसल हसन तबरेज, अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश मिश्र, तिलकधारी निषाद, सत्यवीर सिंह, अरशद खान, उस्मान अहमद, मुफ्ती मेंहदी, अनुराग राय, राजू गुप्ता, जयमंगल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें