फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज (जौनपुर)। मछलीशहर में बैंक लूट की घटना के दूसरे दिन बुधवार को मीरगंज थाने की पुलिस ने इलाके की सभी बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। बैंकों में आए लोगों से पूछताछ की गई। किस काम से वे बैंक में आए हैं उसकी तहकीकात पुलिस ने की। बैंकों में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
इस दौरान देखा गया कि अधिकतर बैंकों के पास उनके निजी गार्ड नहीं है। जहां गार्ड हैं भी तो उन्हें एटीएम की रखवाली के लिए तैनात कर दिया गया है। बैंकों के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ बैंकों की चेकिंग के लिए निकले। यूबीआई की मीरगंज शाखा, एसबीआई की बंधवाबाजार शाखा, काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक की शाखा गोधना आदि बैंकों में छानबीन की। बैंक में आए ग्राहकों से भी पुलिस ने पूछताछ की। हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई ऐसा व्यक्ति बैंक या उसके इर्दगिर्द नहीं मिला जो बिना किसी काम के आया हो। पुलिस की नजर ऐसे ही संदिग्ध लोगों पर रही जो बिना काम के ही बैंकों के इर्दगिर्द मंडराते रहते हैं। ऐसे लोग या तो बदमाशों के मुखबिर होते हैं या फिर खुद किसी घटना को अंजाम देने की ताक में रहते हैं। पुलिस ने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों से भी बात की और सुरक्षा को लेकर उनकी तरफ से बरती जा रही सतर्कता के बारे में जानकारी ली। पता चला कि एसबीआई बंधवा बाजार शाखा को छोड़ किसी भी बैंक में मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। जो की सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी माना जाता है। किसी भी बैंक के पास अपने खुद के गार्ड नहीं हैं। यूबीआई बंधवा बाजार शाखा के प्रबंधक श्रीराम दुबे ने बताया कि बैंक के पास गार्ड नही है। एसबीआई बंधवाबाजार प्रबन्धक आशुतोष सौरभ ने बताया की सिर्फ एटीएम की सुरछा के लिए बैंक के पास एक गार्ड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें