फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने फसली ऋण मोचन योजना की समीक्षा

विज्ञापन
डीएम की बैठक
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में फसली ऋण मोचन योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होेंने बैंकवार भू-लेख मैपिंग फीडिंग के प्रगति की जानकारी ली। कहा कि किसानों के आधार नंबर उनके फसली ऋण खाते से लिंक किए जाएं।
विज्ञापन

एलडीएम एमपी राय ने जिलाधिकारी को बताया कि जिले के 17 बैंकों की 262 बैंक शाखाओं में कुल कर्जदार किसानों की संख्या 98509 है। अब तक 95689 कृषकों की फीडिंग की गई है। अवशेष 2418 किसानों की फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। ऋण योजना से लाभान्वित किसानों की फीडिंग करने के मामले में प्रदेश में जिले का 22वां स्थान है। डीएम ने कहा कि आधार कार्ड वाले किसानों की संख्या 34375 है। इनको प्रथम बार में 27 जुलाई को एनआईसी से डाटा निकालकर सभी उप जिलाधिकारियों को सत्यापन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसको लेकर 27 जुलाई की शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सभी उप जिलाधिकारी, बैंकों के अधिकारी एवं समिति के सदस्यों के साथ बैठक की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ आलोक सिंह, एडीएम आरपी मिश्र, एलडीएम एमपी राय, जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे, जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी, एआर कोआपरेटिव डॉ. गणेश गुप्ता उपस्थित रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें