फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सम्मान में छात्रों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। काश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान में गुरुवार को जगह-जगह रैली निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। एनएसएस शिविर में भी छात्रों ने पुष्प अर्पित शहीदों को नमन किया। ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह शोक सभा कर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
मडियाहूं: दूधनाथ सिंह स्मारक महाविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सावित्री पटेल व विशिष्ट अतिथि हीरालाल पटेल रहे। स्वयं सेवकों ने रैली निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम अधिकारी डा. रवि यादव ने कहा कि शहीद जवानों के साथ पूरा देश खड़ा है। इस मौके पर डा. विक्रम पाल ,प्राचार्य डा. राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बक्शा: क्षेत्र के सुजियामऊ गांव में आशुतोष कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कारुवीर मन्दिर पर शहीदो को श्रद्धांजलि दी गई। पैदल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया। युवाओं ने भैरोपुर, सवंसा होते हुए बक्शा थाने के सामने पुतला दहन कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान शुभम सिंह, रविशंकर यादव, धर्मेन्द्र सेठ, पवन प्रजापति, विंदेश पाल, अभिषेक उपाध्याय, विशाल सिंह, अनिल, भूपेन्द्र सिंह, सचिन सरोज, सचिन मौर्या, अमन शर्मा, विकास गौड़ आदि मौजूद रहे।
तेजीबाजार स्थित मां दुर्गावती देवी बालिका शिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं ने शहीद जवानों को नमन किया। प्रधानाचार्य सतीशचंद्र ऊमर वैश्य के साथ शिक्षकों तथा छात्रों ने जवानों की याद में कैंडिल जलाकर नम आंखों से श्रद्धान्जलि दी। पाकिस्तान मुर्दाबाद तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर प्रबंधक संदीप गुप्ता, अंबालिका गुप्ता, विजय दूबे, रमेश प्रजापति, दीपक विन्द, शिवानी, शिवांगी सिंह, चन्द्रकांत यादव, संतोष सिंह, अरूण सिंह, नाटे गुप्ता, तनमय, परी, अनन्या, मुस्कान, अभिनव, कंदन, पायल, श्रेया, ज्योति, खुशी, रिया, निकिता, सुभाष, सुकन्या, अंश, दिव्यांश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खुटहन: बजरंग शिक्षण संस्थान जूनियर हाईस्कूल जगदीशपुर के छात्र छात्राओं ने आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा विद्यालय से होकर पट्टीनरेन्द्रपुर चौराहे तक जाकर वापस लौटी। इस मौके पर जय प्रकाश मिश्रा, कृपा शंकर तिवारी, राहुल, रोहित, संतोष, अमित, इंद्रमणि, भानु प्रताप, जय प्रकाश, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें