फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद आशुतोष की शहादत पर हम सब को फक्र: एडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। बदलापुर के सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी ने कहा कि राष्ट्र की अस्मिता को सुरक्षित करने के लिए आतंकवादियों से हुई जंग में शहीद आशुतोष का नाम सदैव स्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन

वह गुरुवार को शहीद आशुतोष यादव की द्वितीय पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सब को ऐसे राष्ट्र सपूत पर फक्र होना चाहिए। समारोह में उपस्थित लोगों ने नम आँखों से शहीद आशुतोष की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। गौरतलब है कि ग्राम सुल्तानपुर निवासी शहीद आशुतोष यादव 13 राष्ट्रीय राइफल्स एवं 111 राकेट रेजिमेंट वर्ष 2017 की 14 फरवरी को श्रीनगर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया , रामसेवक , सर्वेश यादव ,लालजी यादव एडवोकेट , अशोक यादव, संदीप कुमार यादव ,बहन पूनम पूजा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें