फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर फैल रहा घरों से निकला गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। विकास खंड के ग्राम बकराबाद में जल निकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं होने से घरों से निकला गंदा पानी चारों तरफ फैल रहा है। इसके सटे इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगे है। जिससे उनका जल प्रदूषित हो गया है। अगर ऐसा ही रहा तो संक्रामक बीमारियां पाव पसार सकती है। लेकिन इस तरह जिम्मेदार लोगों को ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

बकराबाद में सड़क पर गंदगी पसर गई है। पानी का बहाव रुक गया है। वहां से गुजरने वाले वाहनों से राहगीरों के कपड़े गंदे हो रहे हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों और राहगीरों में आए दिन विवाद होता रहता है। ग्रामीणों ने पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराए जाने की ग्राम प्रधान एवं खंड विकास अधिकारी से कई बार मांग किया। लेकिन नाली का निर्माण नहीं कराया गया। जिससे सड़क पर एक ही स्थान पर पानी जमा हो जाता है। पानी जमा होने से इंडिया मार्का टू हैंडपंप का पानी भी प्रदूूषित हो गया है। कई लोग पेट की बीमारी से परेशान है। ग्राम प्रधान राजेश कुमार यादव ने बताया की पानी का निकासी के लिए नाली नहीं होने के कारण सफाई कर्मचारी हर हफ्ते मशीन लगाकर नाली का पानी निकालते है। उन्होंने कहा कि नाली का निर्माण शीघ्र ही कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें