कलेक्ट्रेट में डीएम के हाथों सम्मानित किए गये ताईक्वांडो के खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। चंदौली में आयोजित इंडो नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो में जिले के खिलाडि़यों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 13 मेडल हासिल किए। इसमें पांच गोल्ड मेडल, तीन सिल्वर मेडल और पांच ब्रांज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। शुक्रवार को सभी खिलाडि़यों के स्वागत में रोड शो निकाला गया।
वहीं, डीएम मनीष कुमार वर्मा स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों ने जनपद का मान बढ़ाया है। जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की टीम चंदौली में आयोजित फर्स्ट इंडो नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो में जौनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 5 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल, 5 ब्रांज मेडल हासिल कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया। गोल्ड मेडल जीतने वालों में सौभाग्य साहू, प्रज्ञा तिवारी, शिवानी पांडेय, प्रगति तिवारी, मोहम्मद अरीब शामिल रहे। इसी प्रकार, सिल्वर मेडल जीतने वालों में अभिषेक, कृतार्थ गुप्ता, अंकिता गुप्ता और ब्रांज मेडल पाने वालों में सयान खान, नूर मोहम्मद, अंकित मिश्र, अश्विन पांडेय और विशाल गुप्त शामिल रहे। प्रशिक्षक और टीम के कोच संजीव साहू, मैनेजर शुभम गुप्ता ने खिलाडि़यों को बधाई दी। वापस लौटने पर अखिलेश सिंह, रोहित ने खिलाडि़यों का स्वागत किया।