मुंगराबादशाहपुर। नगर के एक पैलेस में शनिवार को अखिल भारतीय उमरवैश्य समाज की ओर से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित की गई। इसमें उमरवैश्य स्वजातीय समाज के 13 जोड़ों का विवाह विधि विधान के साथ संपन्न हुआ।
13 दूल्हों की बारात नगर के प्रमुख मार्ग से अलग-अलग रथों बैंडबाजे, आतिशबाजी के साथ धूमधाम से निकलकर नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए विवाह स्थल पर पहुंची। इस दौरान बारात का अगवानी उमरवैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलमुनि उमरवैश्य, आलोक कुमार गुप्ता, जगदीश प्रसाद उमरवैश्य, संगम लाल उमरवैश्य ने किया। इसके पूर्व बारातियों को नगरवासियों ने कई स्थानों पर जलपान कराया गया। बारात पहुंचने पर मंच पर साममूहिक रूप से नवयुगलों ने एक दूजे को जयमाल डालने के बाद देश के विभिन्न प्रांतों एवं स्थानों से आए उमरवैश्य समाज के लोगों ने नवयुगलों को उपहार भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान वैदिक आचार्यों के साथ ही गायत्री परिवार के आचार्यों ने सामूहिक रूप से द्वारचार की रस्म पूरी कराई। बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन का क्षेत्र में होना काफी गर्व की बात है। नवयुगलों को आशीर्वाद है। उनके उज्ज्वल भविष्य की मैं ईश्वर से कामना करती हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन कपिल मुनि ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह से जहां क्षेत्र का नाम ऊंचा होता है वहीं उमर वैश्य समाज ऐसे आयोजन कर अन्य समाज के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहा है। इस मौके पर श्यामधर, आलोक गुप्ता, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, संदीप उमर वैश्य, राजकुमार राजू , विश्वामित्र, संगम लाल उमर वैश्य, राजेश गुप्त, राजकुमार गुप्ता आदि रहे।