फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी के दो सिपाही समेत 12 पुलिसकर्मियों पर वाद दायर......

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जुर्म स्वीकारने के लिए युवक को थाने में रखकर प्रताड़ित करने और बहनों से छेड़खानी के आरोप में एसओजी टीम के दो सिपाहियों समेत लाइन बाजार और सिकराना थाने के 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है। पीड़ित युवक की मां के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने वाद दायर करते हुए संबंधितों को पत्र भेज अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 16 मार्च को सिकरारा थाने के पुलिसकर्मी उसके घर आए और उसे मारने-पीटने लगे। वह बेटे के बारे में पूछ रहे थे। बेटियों के साथ छेड़खानी की। बेटे के आने पर उसे मारते पीटते थाने ले गए। जब वहां हम लोग पहुंच कर पूछताछ किए तो बताया कि थाना लाइन बाजार ले गए हैं।
वहां पता बेटे को अन्य आरोपियों के साथ बंद किया गया था। बेटे को पहले सिकरारा, फिर थाना लाइन बाजार में पुलिसकर्मियों ने जुर्म स्वीकार करने के लिए प्रताड़ित किया। अंत में थाना बक्सा में बेटे का फर्जी चालान कर दिया। सीएम, मानवाधिकार आयोग, एससी-एसटी आयोग में गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें