फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने कामगारों को दिया 39 लाख का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोविड-19 के प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ अनुपम शुक्ला ने शुक्रवार को अन्य अधिकारियों और प्रवासियों के साथ एनआईसी में वीडियों कान्फ्रेंसिंग की। इस दौरान प्रवासी कामगारों को एमएसएमई विभाग के विभिन्न योजनाओं के तहत आनलाइन ऋण, टूलकिट वितरण किया। प्रवासी कामगारों को उनके स्किल के अनुसार समायोजन के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत उर्मिला ताखा पूरव शाहगंज को 10 लाख, मुहर्ररम अली पवारा को 5 लाख और एमएसएमई के तहत शिवाकांत उपाध्याय निवासी सदर को 4 लाख, रवींद्र प्रजापति को 20 लाख सहित कुल 39 लाख का ऋण आनलाइन वितरित किया। इसी प्रकार अवधेश कुमार एवं नागेंद्र रामपुर मडियाहॅू को हस्तशिल्पी टूलकिट दिया। एवं राकेश कुमार पटेल जयपालपुर एवं शहजाद अहमद सतहरिया के प्रवासी कामगारों को समायोजन के लिए नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। आनलाइन कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग एसएस रावत, अग्रणी जिला प्रबंधक उदय नारायण एवं सहायक प्रबंधक जय प्रकाश, राजेश कुमार भारती, राजेश कुमार राही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें