फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय से जमे 12 लेखाकारों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न ब्लॉकों में तैनात 12 लेखाकारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया गया है। इसके अलावा सोशल आडिट का कार्य देखने वाले कर्मचारी के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

कई लेखाकार जिले में एक ही स्थान पर कई साल से तैनात रहे हैं, उन्हें अलग-अलग ब्लॉकों में भेजा गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने स्थानांतरित कर्मचारियों को अविलंब तैनाती वाले ब्लांकों में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि सुईथाकला ब्लॉक पर रहे अनिल सिंह को बदलापुर, धर्मापुर से हरिश्चंद्र मौर्य को सिकरारा, केराकत से वीरेंद्र दीक्षित को धर्मापुर, रामनगर से निलेश श्रीवास्तव को सुईथाकला, महराजगंज से मार्तंड सिंह को रामनगर, करंजाकला से कामता प्रसाद सोनकर को सिरकोनी, मछलीशहर से शकील अहमद को सिरकोनी, रामपुर से धनंजय कुमार को बरसठी, मड़ियाहूं से कृष्ण कुमार को रामपुर, सिरकोनी से राजेश श्रीवास्तव को करंजाकला, बरसठी से राजकुमार पांडेय को केराकत व सोशल आडिट का कार्य देख रहे शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव को महराजगंज भेजा गया है।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें