फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 में से महज 12 वादों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरुण की देखरेख में रविवार को इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर प्रथम में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें जफराबाद थाना क्षेत्र के शमनीय अपराधिक, राजस्व एवं चकबंदी के वादों का सुलह के आधार पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम अमर सिंह एवं विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने मामले की सुनवाई की। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरुण ने बताया कि जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ओम प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन आयोजित इस लोक अदालत में एसीजेएम पंचम के 50 वाद एवं न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के 50 वादों को ा निस्तारण हगोना था। इसमें से 12 वादों का निस्तारण कराया गया। नायब तहसीलदार मानधाता सिंह, थानाध्यक्ष जफराबाद विनोद कुमार सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, प्रधानाध्यापिका सरिता, महेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान जनार्दन सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेलर लायर मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें