फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में 11 शातिर कबाड़ी गिरफ्तार: करोड़ों की कीमत की 34 गाड़ियां बरामद, एएसपी सिटी को जांच करने का आदेश

Thu, 21 Apr 2022 02:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले में शातिर कबाड़ियों का गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इनके पास से 34 गाड़ियां बरामद की गई हैं। वहीं 38 इंजन भी मिले हैं। कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में एसपी अजय कुमार साहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले में पुलिस ने कबाड़ का काम करने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया है> जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार में कबाड़ का काम करने वाले 11 लोगों को पुलिस ने चोरी के वाहनों को काटकर अवैध रूप से बेचने-खरीदने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। जबकि एक भाग गया। पकड़े गए आरोपियों में एक वाराणसी का भी कबाड़ी है।

विज्ञापन


एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि आरोपियों के पास से 34 वाहनों को जब्त किया गया।  वहीं 38 वाहनों के इंजन और लगभग 150 चार पहिया वाहनों के कलपुर्जे जब्त किए गए हैं। इनकी कीमत लगभग नौ करोड़ रुपये आंकी जा रही है। 

एएसपी ने पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार की दोपहर मामले का खुलासा किया। साथ ही बताया कि मुखबिर की सूचना पर जलालपुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने त्रिलोचन बाजार में अवैध तरीके से वाहनों को काटने का काम करने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

बरामद इंजन - फोटो : अमर उजाला
इनमें जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार निवासी बचई उर्फ अख्तर अली, राजू अग्रहरि, दुर्गेश कुमार गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता उर्फ मुन्ना, भवनाथपुर निवासी बनारसी अग्रहरि,मकरा लहंगपुर निवासी सुशील कुमार गुप्ता, रेहटी त्रिलोचन निवासी पंकज कुमार अग्रहरि, जयशंकर अग्रहरि, डिगुरपुर निवासी राकेश गुप्ता, बीबनमऊ निवासी दिनेश चन्द्र गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता और वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के अमौत निवासी तेजू प्रसाद गुप्ता शामिल हैं।
 
विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार

इनके अलावा भवनाथपुर गांव निवासी राकेश गुप्ता उर्फ प्रधान भी है, जो फरार है। एसपी ने बताया कि ये सभी महाराष्ट्र, दिल्ली, वाराणसी जैसे शहरों से चोरी की गाड़ियों को लेकर काटते थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम को 20 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा मामले में तह तक जांच के लिए एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार को जांच अधिकारी बनाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें