फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 निदेशक निर्विरोध, तीन पदों पर होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति के चुनाव में 14 पदों में 11 निदेशक निर्विरोध चुन लिए गए। शेष तीन पदों पर छह दिसंबर को चुनाव होगा। अगले दिन सात दिसंबर को सभापति व उपसभापति के चयन की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड जौनपुर की प्रबंध कमेटी का कार्यकाल चार नवंबर को समाप्त हो गया। निर्वाचन आयुक्त राजमणि पांडेय के आदेश पर 22 नवंबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है। निदेशक के 14 पदों के लिए बैंक के कर्ज से मुक्त समितियों के छह-छह सदस्य मतदान करते हैं। निदेशक पदों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सहकारी बैंक में नामांकन किया गया। निर्वाचन अधिकारी केके मिश्र ने बताया कि निदेशक पद पर 11 पदों पर मात्र एक-एक उम्मीदवार होने के कारण निर्विरोध चुन लिए गए। उन्होंने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में नंदलाल साधन सहकारी समिति बीरीबारी, रामानंद किसान सेवा सहकारी संघ फत्तूपुर, रतीराम साधन सहकारी समिति सलारपुर, पिंकी सिंह सहकारी संघ गुलजारगंज, सुनील कुमार साधन सहकारी समिति आशानंदपुर, अखिलेश कुमार सिंह साधन सहकारी समिति चंवरी, राम सहाय यादव साधन सहकारी समिति गौरा, इंद्रबहादुर सिंह साधन सहकारी समिति मई और नागेंद्र प्रसाद सिंह साधन सहकारी समिति चंवरी हैं।
पत्नी को पर्चे को वापस लेने आया था पति
जौनपुर। मडि़याहूं क्षेत्र के एक पद के लिए महिला ने अपना नामांकन किया था। जिसके पर्चे को वापस लेने के लिए उसका पति सोमवार को पहुंच गया। हालांकि चुनाव अधिकारी ने यह कहते हुए पर्चा नहीं दिया कि आप प्रत्याशी नहीं हो। यदि प्रत्याशी आए तो वह अपना पर्चा ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें