फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। गांव के बाहर लगे पेड़ पर युवक का शव लटकाता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवक गुजरात की फैक्ट्री में मजदूरी करता था और 10 दिन पहले ही चाची की बीमारी की खबर लगने के बाद वापस लौटा था। यह भी बताया कि चाची की मौत के बाद से युवक गुमसुम रहता था और शराब भी बहुत पीने लगा था।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम खरूसा निवासी अजय पाल सिंह (40) पुत्र या प्रसाद पाल ने गांव के बाहर खेतों में लगे पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। वहां से गुजर रहे मजदूरों ने पेड़ पर शव लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अजय पाल गुजरात में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। चाची की मौत से युवक गमजदा रहता था। आज सुबह घर में बिना बताए खेतों की तरफ निकल गया था।
इस पर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार का कहना है परिजनों के मुताबिक अजय पाल अपनी चाची को अपनी मां की तरह चाहता था। नशा भी अधिक करने लगा था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें