फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में इमामबाड़े के पीछे टूटी पड़ी पुलिया व जलभराव। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(उरई)। मुख्यालय से सटे डकोर ब्लाक के गांव मुहम्मदाबाद में समस्याओं का अंबार है। गांव के अंदर नाली और खड़ंजा टूटे होने से ग्रामीणों को निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी का इंतजाम न होने से जगह-जगह जलभराव है। नाराज ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत पर अधिकारी कई बार मौके पर पहुंचे। अभी तक समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

गांव में इमामबाड़े के पीछे वाले इलाके में पुलिया टूटी है। यह गांव का मुख्य रास्ता है। आए दिन कोई न कोई गिरने से चुटहिल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन महीने पहले शिकायत पर डकोर ब्लाक के तत्कालीन बीडीओ सुदामा शरण ने मौके पर पहुंचकर सचिव को समस्या के निराकरण के लिए निर्देश दिए थे। अब तक कार्रवाई नहीं हुई। पानी की टंकी के पास अनुसूचित जाति की बस्ती है। यहां पर सालों से जलभराव की समस्या है। इस रास्ते में खेल का मैदान और पशु अस्पताल भी पड़ता है। लोगों को आने-जाने में खासी समस्या होती है। बीडीओ सुदामा शरण के रिटायर्ड होने के बाद किसी ने सुध नहीं ली। वहीं वर्तमान बीडीओ गौरव कुमार का कहना है कि सोमवार को वह खुद निरीक्षण करेंगे। समस्याओं को जल्द निपटाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें