फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊमरी (जालौन)। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बाइक पर सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन ग्वालियर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के जायघा निवासी राजाराम (30) बुधवार की दोपहर बाइक से कर्रा जा रहा था। तभी कर्रा व जायघा के बीच सामने से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे राजाराम गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां उसे उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। परिजन उसे ग्वालियर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां मुन्नीदेवी व पत्नी पुष्पा देवी का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक के कोई संतान नहीं है और उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब थी। वहीं दूसरा बाइक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें